फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मानसून से पहले नालों की सफाई पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तय समय में पूरा किया जाए काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानसून से पहले फरीदाबाद में जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन ने नालों की सफाई को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बुढ़िया नाला सहित शहर के प्रमुख नालों और जल निकासी मार्गों की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू बनी रहे।

प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि नालों में जमी गाद को पूरी तरह हटाया जाए और जल निकासी क्षमता को बढ़ाने के लिए जरूरी तकनीकी उपाय अपनाए जाएं। हर साल बारिश में गाद और रुकावटों के कारण पानी भरने की समस्या सामने आती है, जिसे इस बार पहले ही खत्म करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


ड्रोन से होगी निगरानी, रोजाना होगी पहले-बाद समीक्षा
सफाई कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। अब नालों की सफाई की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। साथ ही ‘पहले और बाद’ के आधार पर रोजाना प्रगति की समीक्षा उच्च स्तर पर की जाएगी। इससे यह साफ तौर पर पता चल सकेगा कि किस क्षेत्र में कितना काम हुआ है और कहां सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन


प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। साफ कहा गया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरीदाबाद में इस बार नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर अपनाई जा रही यह सख्त और तकनीक आधारित रणनीति इस बात का संकेत है कि प्रशासन मानसून से पहले ही पूरी तैयारी में जुटा है, ताकि शहर को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें