फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी: निगमायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद।शहर को स्वच्छता के मामले में देश के अग्रणी शहरों में शामिल कराने के लिए नगर निगम ने नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की है। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करने के लिए केवल सरकारी प्रयास ही नहीं बल्कि आम लोगों की भागीदारी भी उतनी ही अहम है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नागरिकों द्वारा दिया गया फीडबैक शहर की रैंकिंग तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि वह समय निकालकर फीडबैक फॉर्म भरे और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव साझा करे। निगमायुक्त के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण में मिलने वाले अंक का बड़ा हिस्सा नागरिकों की प्रतिक्रिया पर आधारित होता है। यदि अधिक से अधिक लोग सकारात्मक और रचनात्मक फीडबैक देंगे तो इससे शहर की स्थिति मजबूत होगी और राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें