बल्लभगढ़। बारिश के कारण रविवार देर रात से ही शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। रविवार देर रात एक बजे बारिश शुरू होते ही जगह-जगह फॉल्ट से बिजली भी गुल हो गई। लोग रात भर परेशान रहे और बिजली अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन राहत नहीं मिली।
कई दिनों से गर्मी का प्रकोप लगातार जारी था लेकिन रविवार देर रात बजे तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही कुछ समय बाद सिही गेट, चावला कॉलोनी, सेक्टर तीन, सेक्टर दो समेत कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। बिजली चले जाने से कुछ घंटों बाद लोगों के घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। सोमवार सुबह सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं, सिही गेट इलाके में भी दोपहर भी कई घंटों बिजली की गुल रही। कुछ इलाकों में सुबह बिजली आ गई जबकि कुछेक क्षेत्रों में फॉल्ट को ठीक किया जा रहा है।
वर्जन-
बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई फीडर बारिश के कारण खराब हो गए थेे। जिनकी वजह से आपूर्ति बंद करनी पड़ी। कई जगह पर मरम्मत कार्य कर आपूर्ति सुचारू कर ली गई है। कई जगहों पर अभी भी काम जारी है। जल्द ही सभी जगहों की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। - नरेश कक्कड़, एसई, बिजली विभाग