फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालयों के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए । स्रोत: कर्मचारी यूनियन
विज्ञापन
2 जुलाई को बिजली मंत्री अनिल विज का घेराव करेंगे बिजली कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को डीएचबीवीएन सर्कल फरीदाबाद के चारों कार्यकारी अभियंता कार्यालयों के बाहर बिजली कर्मचारियों ने चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार और बिजली निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।
प्रदेश के मुख्य संगठनकर्ता विनोद शर्मा और सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में आईएमटी स्थित ग्रेटर फरीदाबाद, सेक्टर-15 स्थित ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-6 स्थित बल्लभगढ़ तथा सेक्टर-23 स्थित एनआईटी फरीदाबाद डिवीजन के कर्मचारियों ने भाग लिया। विभिन्न डिवीजन में यूनियन पदाधिकारियों की अगुवाई में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में विनोद शर्मा ने कहा कि सरकार एग्री डिस्कॉम के नाम पर बिजली क्षेत्र के निजीकरण की दिशा में कदम बढ़ा रही है, जिसका कर्मचारी विरोध करेंगे। उन्होंने जोखिम भत्ता, निशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सभी कर्मचारियों को मुफ्त बिजली यूनिट, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, ऑनलाइन तबादला नीति समाप्त करने, डीसी रेट और एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित कर समान कार्य के लिए समान वेतन देने, वेतन विसंगतियां दूर करने, इंटर यूटिलिटी ट्रांसफर लागू करने और बिजली संशोधन विधेयक 2023 और 2025 को वापस लेने सहित अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन


सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने कहा कि यदि सरकार और निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनियन के तय कार्यक्रम के अनुसार 2 जुलाई को अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी होने पर प्रदेशभर में आंदोलन का दायरा और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें