फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीएलओ को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बूथ पर रहना होगा, होगी नियमित निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर को गति देने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति देने के लिए एसडीएम मयंक भारद्वाज ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान मतदाताओं से आवेदन पत्र भरवाने और उन्हें एकत्रित करने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है।

एसडीएम ने बीएलओ की बैठक में कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए उनका बूथ पर नियमित रूप से उपलब्ध रहना जरूरी है। यदि बीएलओ केंद्र पर मौजूद नहीं होंगे तो मतदाता वापस लौट सकते हैं, जिससे फार्म जमा करने की प्रक्रिया प्रभावित होगी और अभियान की गति धीमी पड़ सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि व्यवस्था की निगरानी के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार भूमिका लांबा और नायब तहसीलदार धर्मवीर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी अपने-अपने अधीन आने वाले 120-120 बूथों का औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान किसी भी बूथ पर बीएलओ अनुपस्थित मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

बैठक में एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलओ के कार्यों की समीक्षा हर दो घंटे के अंतराल पर की जाएगी। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक नियमित प्रगति रिपोर्ट की जांच होगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी अधिकारी निर्धारित समय तक बूथों पर मौजूद रहकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाता आवेदन पत्र जमा करेंगे, वहां जरूरत पड़ने पर फार्मों को ऑनलाइन अपलोड कराने में भी प्रशासनिक स्तर पर सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें