फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली चोरी पर बिजली निगम की सख्ती, 25 दिनों में पकड़े 492 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
3 करोड़ 46 लाख 82 हजार रुपये की बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बिजली विभाग ने जून माह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 492 मामलों का खुलासा किया है। जांच के दौरान विभाग ने अनुमानित 3 करोड़ 46 लाख 82 हजार रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली निगम की टीमें लगातार अलग-अलग डिविजनों में छापे मार रही हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार कई उपभोक्ता अवैध रूप से कनेक्शन लेकर कूलर, एसी और फ्रिज जैसे भारी उपकरण चला रहे थे। 1 जून से 25 जून तक सभी डिविजनों में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान सैकड़ों कनेक्शन चेक किए गए।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन में 242 कनेक्शन की जांच में 217 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए गए, जिससे लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हुआ। बल्लभगढ़ डिवीजन में 388 कनेक्शन की जांच में 141 मामलों में गड़बड़ी पाई गई, जिससे करीब 90 लाख रुपये की चोरी सामने आई। ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन में 516 कनेक्शन जांचे गए, जिनमें से 117 मामले चोरी के पाए गए। एनआईटी डिवीजन में 45 कनेक्शन की जांच हुई, जिनमें से 17 उपभोक्ता बिजली चोरी में लिप्त पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ईमानदारी से बिजली का उपयोग करें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें