फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बुजुर्ग महिला को धमकाकर उतरवाए सोने के कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहीं 65 वर्षीय पुष्पा देवी को दो बदमाशों ने कथित तौर पर डरा-धमकाकर कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए और फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एसजीएम नगर निवासी पुष्पा देवी बुधवार दोपहर नीलम चौक से ऑटो लेकर बीके चौक पहुंची थीं। ऑटो से उतरने के बाद वहां मौजूद दो युवकों ने उनसे बातचीत की। इसके बाद दोनों युवक उनके पीछे-पीछे चलने लगे। आरोप है कि शराब ठेके से थोड़ा आगे निकलते ही दोनों युवकों ने पुष्पा देवी को रोक लिया और डराने-धमकाने लगे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें