फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, दोनों हाथ तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर गांव में हुई वारदात, अलग अलग कमरों में कूलर चला कर सो रहे थे परिवार के लोग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। सरूरपुर गांव में रहने वाली बुजुर्ग महिला की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला के दोनों हाथ तोड़ दिए। थाना मुजेसर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।



सरूरपुर गांव निवासी कुंवरपाल ने बताया कि वह दो भाई हैं। मूलरूप से दयालपुर के रहने वाले हैं। दोनों भाई सेक्टर-24 स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं। शनिवार रात को परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। उनके घर में पांच कमरे बने हुए हैं। जिसमें से सबसे पहले वाले कमरे में उनकी मां अकेली सोती थी। सभी कमरों में लोग कूलर चलाकर सोते हैं। शनिवार रात को उनकी मां गिर्राजो (80) के सिर व शरीर पर वार करके हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह पोता कार्तिक दादी को चाय देने के लिए गया जब कमरे का गेट खोला तो देखा कि मां बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी। कार्तिक ने शोर मचाया। महिला के सिर पर चोट के निशान थे। उनके दोनों हाथ टूटे पड़े थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कूलर की वजह से नहीं सुनाई दी आवाज



बेटा कुंवरपाल ने बताया कि सभी लोग कूलर चला कर सोते हैं। कूलर चलने की वजह से कोई आवाज सुनाई नहीं दी। उनकी मां कभी भी अंदर से कमरा बंद करके नहीं सोती थीं। इसलिए आरोपी आए और घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें