फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हार्डवेयर चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे मुकेश की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार हरी सिंह आर्य स्कूटी से रोज गार्डन, एनआईटी फरीदाबाद जा रहे थे। करीब पांच बजे जब वह हार्डवेयर चौक पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर उनका बेटा मुकेश मौके पर पहुंचा। मुकेश उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर 24 अगस्त को धारा 281 और 106(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वाहन चालक की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें