फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सैनिक दिनेश वशिष्ठ को शहीद का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने परिजनों को सांत्वना दी
विज्ञापन

पत्नी को सरकारी नौकरी और गांव में स्मारक बनवाने की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन

संवाद न्यूज़ एजेंसी।
छांयसा। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले गांव हीरापुर के सैनिक दिनेश वशिष्ठ के परिजनों को सांत्वना देने के लिए मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ गांव पहुंचे। उन्होंने दिनेश वशिष्ठ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि सैनिक दिनेश वशिष्ठ के परिवार की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उनकी पहली प्राथमिकता सैनिक दिनेश वशिष्ठ को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करना है। इसके साथ ही उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने और गांव में उनके नाम पर स्मारक बनवाने की मांग को भी सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें