फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अरावली में कूड़ा डालने के विरोध में अदालत पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से लगातार क्षेत्र में चल रहा है धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र में कूड़ा फेंके जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कूड़ा डालने के विरोध में लोग अब नगर निगम के खिलाफ न्यायालय पहुंच गए हैं और याचिका लगाई है। फरीदाबाद कोर्ट में स्थानीय लोगों की ओर से याचिका लगाकर मांग की गई है कि नगर निगम को क्षेत्र में कूड़ा फेंके जाने से रोका जाए।
नगर निगम ने लगभग एक महीने पहले अरावली क्षेत्र में शहर का कूड़ा फेंकना शुरू किया था। धीरे-धीरे अरावली क्षेत्र में कूड़े के पहाड़ बनने शुरू हो गए थे। जब इलाके के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एक सप्ताह पहले इसका विरोध शुरू कर दिया था। पार्षद जगत फागना की अगुवाई में यह धरना पिछले सप्ताह से जारी है। इसमें भांखरी , बड़खल, सैनिक कॉलोनी और अचीवर सोसाइटी समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल हो रहे हैं। नवरात्र और दशहरे के त्योहार के दौरान भी यह प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को स्थानीय लोगों ने इस मामले में न्यायालय में ले जाने का निर्णय लिया और फरीदाबाद कोर्ट में याचिका लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च न्यायालय तक जाना पड़ा तो भी जाएंगे
पार्षद जगत सिंह भड़ाना ने बताया कि अधिकारियों की बातचीत से इस मामले का हल नहीं निकल रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। समाधान न होने पर न्यायालय में याचिका लगाई गई है। नगर निगम के खिलाफ अब कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय तक भी जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में अब क्षेत्र में कूड़ा नहीं फेंकने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें