फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैंटीन व फोटोस्टेट बूथों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में वर्ष 2025–26 के लिए शुरू होने वाली कैंटीन व फोटोस्टेट बूथों के लिए ई-नीलामी के जरिये टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि इच्छुक आवेदक 19 जून से ई-नीलामी पोर्टल (https://eauction.gov.in) पर पंजीकरण कर सकते हैं। कैंटीन के संचालन के लिए 11,25,000 रुपये की आरक्षित कीमत तय की गई है। इच्छुक ठेकेदार को 75,000 की जमानत राशि डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जिला नजारत शाखा में जमा करानी होगी।
विज्ञापन


फोटोस्टेट बूथों के लिए भी आरक्षित कीमतें निर्धारित की गई हैं जिसमें बूथ 2 (दिव्यांग श्रेणी) की कीमत 1,70,249 है, जबकि बूथ 3 (विधवा श्रेणी) की कीमत 1,31,034 है। इसके अलावा, बूथ 4 (दिव्यांग श्रेणी) की कीमत 1,60,731 है, बूथ 5 (विधवा श्रेणी) की कीमत 1,43,285 है और बूथ 6 (दिव्यांग श्रेणी) की कीमत 1,38,526 है। इन बूथों के लिए इच्छुक आवेदकों को 15,000 की जमानत राशि जमा करानी होगी। निविदा के लिए पात्रता शर्तों में आवेदकों को रिहायशी प्रमाण पत्र, पैन कार्ड और सरकारी बकाया, न्यायिक मामले अथवा विभागीय प्रतिबंध न होने की जानकारी देनी होगी। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को कैंटीन अथवा बूथ आवंटित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें