फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराबियों ने दमकम कर्मी के घर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। न्यू जनता कॉलोनी में मंगलवार रात कुछ शराबियों ने दमकल कर्मी के घर पर पथराव किया। इसमें उनकी पत्नी को चोटें आईं हैं। सारन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

राजेश देवी ने बताया है कि उनके पति दमकल विभाग में नौकरी करते हैं। घर के पास एक पार्क है। वहां अक्सर असामाजिक तत्व बैठकर शराब और गांजा का नशा करते हैं। वह कई बार नशेड़ियों को पार्क में ये सब करने के लिए मना कर चुके हैं। मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। तभी उन्हें घर में लगे कांच के टूटने का आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो पार्क में बैठे पांच-छह युवक उनके घर पर पथराव कर रहे थे। इससे उनके हाथ में भी चोट आई है। उनके बेटे और बहू ने जब युवकों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें