फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशे की हालत में कार चला रहे चालक ने दंपती को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
12 जून को सिद्धदाता आश्रम के पास हुआ हादसा, 15 जून को सूरजकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नशे की हालत में कार चला रहे एक चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा 12 जून को सिद्धदाता आश्रम के पास हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर 15 जून को सूरजकुंड थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-21बी स्थित इंदिरा गांधी कॉलोनी निवासी प्रविन्द्र भाटी ने बताया कि 12 जून को वह अपनी पत्नी विजेना के साथ मोटरसाइकिल से दिल्ली स्थित एम्स से लौट रहे थे। जब वे सूरजकुंड मार्ग पर सिद्धदाता आश्रम मंदिर से आगे चौक के पास पहुंचे तो भूरा चौक की ओर से आई एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रविन्द्र के अनुसार कार चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था व वह शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सेक्टर-88 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान प्रविन्द्र बयान देने की स्थिति में नहीं थे। बाद में 15 जून को उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें