फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओवरटाइम नहीं लेना चाहते चालक व परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। डिपो के चालक व परिचालक 48 घंटे (दो दिन) ड्यूटी करने के बाद ओवरटाइम का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि इस योजना में कोई भी चालक व परिचालक ओवरटाइम लेना नहीं चाहता है।
विज्ञापन


ड्यूटी इंस्पेक्टर की ओर से आदेश दिए गए हैं कि बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ और बल्लभगढ़ से अलीगढ़, बल्लभगढ़ से पंचकूला और बल्लभगढ़ से अलीगढ़, बल्लभगढ़ से जयपुर और बल्लभगढ़ से बुलंदशहर रूटों पर सप्ताह में 48 घंटे की ड्यूटी करने के उपरांत चालक व परिचालक को ओवर टाइम दिया जाएगा। इन मार्गों पर चलने के लिए इच्छुक चालक और परिचालकों की लिस्ट को मांगा गया था, लेकिन किसी भी चालक व परिचालक ने इन रूटों पर चलने के लिए अपना नाम नहीं दिया। क्योंकि चालक व परिचालक को अन्य रूटों पर जाने से ज्यादा फायदा होता है। अगर कोई चालक चंडीगढ़ रूट पर ड्यूटी करता है, तो उसको प्रतिदिन के हिसाब से एक ड्यूटी रेस्ट (डीआर) मिलता है। वहां जो चालक व परिचालक आगरा रूट पर ड्यूटी करते हैं, तो उसको 2 दिन के हिसाब से ड्यूटी रेस्ट मिलता है। इसलिए चालक व परिचालक ज्यादातर एक ही रूट पर लंबे समय तक चलना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें