फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संजय कॉलोनी और आसपास के इलाकों में सरकारी टैंकरों से होगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
वार्ड नंबर-4 की संजय कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम अगले महीने से इन क्षेत्रों में सरकारी टैंकरों से पेयजल आपूर्ति शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जलापूर्ति से वंचित और अधिक जरूरत वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर टैंकर भेजे जाएंगे।

सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी, सेक्टर-52 समेत आसपास के इलाकों में हर साल गर्मियों में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है। क्षेत्र में रोजाना करीब 28 एमएलडी पानी की मांग है, जबकि करीब 15 एमएलडी ही सप्लाई हो पाती है। इसके चलते कई इलाकों में एक सप्ताह तक पानी नहीं पहुंचता। मजबूरी में लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ता है। एक परिवार को रोजाना करीब 100 रुपये तक पानी खरीदने पर खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित पानी नहीं मिलने के बावजूद उन्हें पानी का टैक्स भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चार महीने तक चलेगी वैकल्पिक व्यवस्था

नगर निगम की ओर से पांच हजार लीटर क्षमता वाले टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस व्यवस्था पर करीब 6.25 लाख रुपये खर्च होंगे और चार महीने तक टैंकरों से वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति की जाएगी। जरूरत के अनुसार टैंकर प्रभावित गलियों और इलाकों में भेजे जाएंगे, ताकि लोगों को पानी के लिए दूर न जाना पड़े।
विज्ञापन


वर्जन-

वार्ड नंबर-4 में पेयजल समस्या को देखते हुए पांच हजार लीटर क्षमता के टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चार महीने तक चलने वाली इस व्यवस्था से पानी की कमी वाले क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलेगी।- ओमबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें