फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी डोर-टू-डोर सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ऐतमादपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक बृहस्पतिवार को सरकारी छुट्टी होने के बावजूद स्कूल दाखिला बढ़ाने के लिए जुटे रहे। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे किया और बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया।
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशाला के मुख्य शिक्षक चतर सिंह ने बताया कि विद्यालय के नामांकन अभियान को गति देने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी की ओर से लगातार प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन ने निर्णय लिया कि सरकारी छुट्टी होने के बावजूद नामांकन अभियान को जारी रखा जाएगा। अभियान में विद्यालय के शिक्षकों, मिड-डे मील वर्कर्स, एसएमसी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जून में इस बार रिकार्ड दाखिले हुए हैं। अभी पिछले वर्ष अधिकतम छात्र संख्या से पिछड़े हुए हैं। लेकिन इस लक्ष्य को जल्द ही पूरा कर लेने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें