सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप लगा है। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों ने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को डॉक्टर ने नशे की हालात में अस्पताल में काफी हंगामा किया है। जिसका मरीजों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में मरीज पुलिस बुलाने की बात कहते नजर आ रहे हैं।
अस्पताल में रात के समय इमरजेंसी में तैनात नर्स स्टाफ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शुक्रवार की रात को इमरजेंसी में डॉक्टर यतेंद्र ड्यूटी पर थे। उन्होंने रात के समय शराब के नशे में अस्पताल में काफी हंगामा किया। मरीजों का इलाज करने से मना कर दिया और बदतमीजी से बोलने लगे। स्टाफ ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने मरीजों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके अलावा स्टाफ नर्स ने बताया कि यह डॉक्टर 14 दिन की डेपुटेशन पर आए हैं।
वर्जन
रात के समय अस्पताल में शराब के नशे में धुत होकर डॉक्टर ने हंगामा किया है। इस बारे में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी के पास कोई शिकायत आई है। यदि ऐसा हुआ है तो इमरजेंसी वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे और डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. लोकेश, आरएमओ, बीके अस्पताल