उज्ज्वल और शान को स्वर्ण, तन्मय को रजत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने तीन पदक हासिल किए। जिले के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग और स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। फॉयल स्पर्धा में सातवीं कक्षा के उज्ज्वल रावत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, फॉयल स्पर्धा में ही आठवीं कक्षा के तन्मय शर्मा ने रजत पदक जीता। इसके अलावा अंडर-19 की व्यक्तिगत ईपी स्पर्धा में शान ने स्वर्ण पर निशाना लगाया।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खुशी है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। फरीदाबाद के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को जिले की तलवारबाजी के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।