फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़, सोनीपत और गुरुग्राम ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को बालिकाओं की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेशभर के डीएवी स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में दमखम दिखाया। अंडर-19 वर्ग में मेजबान डीएवी पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ की टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। सीएल डीएवी सीनियर पब्लिक स्कूल पंचकूला की टीम दूसरे और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 फरीदाबाद की टीम दूसरे और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम की टीम तीसरे स्थान पर आईं। अंडर-14 वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम ने विजेता ट्रॉफी जीती। ओएस डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल की टीम ने दूसरा और डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कॉलोनी पानीपत की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता विद्यालय की प्रधानाचार्या नमिता शर्मा के मार्गदर्शन में हुई। पर्यवेक्षक बलवंत सिंह विश्नोई ने मैचों की निगरानी की। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें