फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2 से 4 अगस्त तक पंचकूला में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आज राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए पंचकूला रवाना हो रहे हैं। यह प्रतियोगिता 2 अगस्त से 4 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसमें ओपन कैटेगरी के तहत विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल विभाग के अनुसार, जिले से एथलेटिक्स वर्ग में 50, बास्केटबॉल में 24 (12 लड़के और 12 लड़कियां), हैंडबॉल में 36, हॉकी में 18 (लड़कियों के वर्ग), नेटबॉल में 24, फुटबॉल में 36 और बॉक्सिंग में 20 खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के साथ कोच और टीम मैनेजर भी रवाना हुए हैं, जो प्रतियोगिता के दौरान उनका मार्गदर्शन करेंगे।

कोच राजेंद्र, अमित संलोकी, योगेंद्र, पूजा इंद्रजीत, प्रवीण और कपिल ने बताया कि खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, जिससे उनमें उत्साह और जोश का माहौल है। बीते कुछ हफ्तों से जिले के विभिन्न खेल मैदानों और प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल अधिकारी आशा रानी ने जानकारी दी कि खिलाड़ियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। जिला खेल अधिकारी ने रवाना होते समय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह मंच उनके हुनर को निखारने का अच्छा अवसर है और उम्मीद है कि खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें