फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अर्थिक तंगी से परेशान युवक ने आगरा नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आर्थिक तंगी से परेशान और मानसिक रूप से तनाव में चल रहे सेक्टर-87 निवासी व्यक्ति (36) ने बृहस्पतिवार रात सेक्टर-29 कटपुला के पास आगरा नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का मोबाइल फोन बरामद किया। मोबाइल से उसकी पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने नहर में उतरकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-87 निवासी दिवेशपुरी शादीशुदा थे और फास्ट फूड का काउंटर चलाते थे। परिजनों के मुताबिक वह कुछ समय से आर्थिक परेशानी के कारण मानसिक रूप से तनाव में थे। बृहस्पतिवार रात परिजन उन्हें लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-29 कटपुला के पास आगरा नहर में किसी व्यक्ति ने छलांग लगा दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक मोबाइल फोन मिला। फोन के आधार पर युवक की पहचान दिवेशपुरी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया नहर में तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने नहर में उतरकर काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार को भी नहर में युवक की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें