फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्भवती महिलाओं को पोषण मिलेगा, स्वस्थ होगा गर्भ में पल रहा शिशु

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमएसएमए के तहत एक साल तक पौष्टिक आहार देने की तैयारी
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया 18 लाख का टेंडर

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पर्याप्त पोषण मिलने से उनके साथ गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य और विकास में भी मदद मिलेगी। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसके लिए जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोसाइटी, फरीदाबाद की ओर से डाइट की आपूर्ति के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये रखी गई है। टेंडर के माध्यम से एक वर्ष तक गर्भवतियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर को अतिरिक्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है। संतुलित आहार नहीं मिलने पर कमजोरी और खून की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसका असर गर्भवती के स्वास्थ्य के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास पर भी पड़ सकता है। पर्याप्त पोषण मिलने से महिला को स्वस्थ रखने और शिशु के बेहतर विकास में मदद मिलती है। पीएमएसएमए के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है। इसमें भुने चने, आटा, दाल सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल होती है। इसका उद्देश्य गर्भवतियों को जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध कराना और कुपोषण की स्थिति को कम करना है।
विज्ञापन


एक साल तक उपलब्ध कराया जाएगा आहार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी टेंडर के बाद चयनित एजेंसी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को एक वर्ष तक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग का मानना है कि गर्भावस्था के दौरान पोषण पर ध्यान देने से जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन

गर्भवतियों को संपूर्ण पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाइट की आपूर्ति के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए लाभकारी है। -डॉ. विकास गोयल, कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें