फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में डेढ़ महीने से भरा गंदा पानी, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर बाजार में रौनक के बजाय देखने को मिल रही गंदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी 60 फीट रोड पर डेढ़ महीने से भरे गंदे पानी ने दुकानदारों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। सड़क के दोनों ओर नालियों के निर्माण कार्य के चलते गंदा पानी सड़क पर बहकर जमा हो गया है, जिससे कीचड़ और बदबू फैल गई है। इसका असर स्थानीय व्यापार पर भी पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले आमतौर पर बाजारों में रौनक रहती है, लेकिन गंदगी और बदबू के चलते ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से कतरा रहे हैं। स्थानीय दुकानदार धर्म प्रकाश और राजेश गर्ग ने बताया कि पिछले एक महीने से अधिक समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि त्योहार के सीजन को देखते हुए उन्होंने पहले से ही नया माल खरीदकर दुकान में स्टॉक कर लिया है, लेकिन अब ग्राहकों की कमी और गंदगी के कारण व्यापार ठप होने की कगार पर है।
विज्ञापन

तरुण जैन व अन्य व्यापारियों की मांग है कि दीपावली तक नाली निर्माण का काम अस्थायी रूप से रोका जाए और सड़क पर जमा गंदे पानी की तत्काल निकासी कराई जाए, ताकि त्योहार के मौके पर उन्हें नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड-8 की पार्षद राकेश देवी लोहिया के पति महेश लोहिया ने बताया कि इस समस्या को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक की गई है। बैठक में तय हुआ है कि दीपावली तक नाली का निर्माण कार्य रोक दिया जाएगा। साथ ही, दुकानों के सामने जमा गंदे पानी को टैंकर के जरिये एक से दो दिन में साफ कर दिया जाएगा, ताकि त्योहार के समय लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। स्थानीय लोग और व्यापारी अब प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल हो और डबुआ कॉलोनी की सड़कों पर फिर से रौनक लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें