फरीदाबाद। डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय फरीदाबाद में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में फरीदाबाद पुलिस के अधिकारियों को वर्ष 2025-26 की इंटर स्कूल सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। यह प्रतियोगिता 15 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इसमें तीसरी से पांचवीं, छठी से आठवीं, नवीं से बारहवीं कक्षा तथा कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना। यह पहल विद्यार्थियों में न केवल सड़क सुरक्षा के ज्ञान को सुदृढ़ करेगी। बल्कि उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करेगी। संवाद