फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जर्जर सड़कों ने रोकी सिटी बसों की रफ्तार, चार प्रमुख रूट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
912, 914, 915 और 916 रूटों पर बसों का संचालन ठप, यात्रियों को ऑटो और निजी वाहनों का सहारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी की खराब और जर्जर सड़कों के कारण सिटी बस सेवा को बड़ा झटका लगा है। सिटी बस प्रबंधन ने बल्लभगढ़ बस डिपो से संचालित होने वाले चार प्रमुख रूटों 912, 914, 915 और 916 को स्थायी रूप से बंद कर दिया है। इन रूटों पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है लेकिन सड़कें खराब होने के कारण बसों के संचालन में लगातार दिक्कतें आ रही थीं।

बस सेवा बंद होने से पाली चौक, बसंतपुर, बदरपुर बॉर्डर, तिगांव और कौराली सहित कई क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे यात्रा खर्च भी बढ़ गया है।
विज्ञापन



स्मार्ट सिटी के गांवों को शहर से जोड़ने के लिए एफएमडीए की ओर से 10 रूटों पर 50 बसों का संचालन किया जा रहा था लेकिन जर्जर सड़कों के कारण बसों का संचालन बंद करना पड़ा। सिटी बसें लो फ्लोर हैं और जर्जर सड़कों के कारण इंजन में लगा बैलून फट जाता है। जिससे बस रास्ते में ही खराब हो जाती है। इससे यात्रियों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


इन रूटों को किया बंद
रूट नंबर 912 बल्लभगढ़ बस स्टैंड से पाली चौक
रूट नंबर 914 बदरपुर बॉर्डर से बसंतपुर (भड़ाना मार्केट)
रूट नंबर 915 बल्लभगढ़ और बदरपुर बॉर्डर
रूट नंबर 916 बल्लभगढ़ से तिगांव होते हुए कौराली से चांदपुर गांव

लोगों को हो रही परेशानी
यात्री पूजा, रमेश, रोशनी, नीरज का कहना है कि बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों की जल्द मरम्मत कराकर बंद रूटों पर बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की है।सिटी बस इंचार्ज अंकित का कहना है कि सड़कों की स्थिति में सुधार होने के बाद ही इन रूटों पर बसों के संचालन को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल चारों रूटों पर बस सेवा स्थायी रूप से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें