फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरी खाद और दलहनी फसलों की बिजाई पर किसानों को 1000 रुपये प्रति एकड़ का प्रोत्साहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किसानों को फसल विविधीकरण और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए नई पहल की जानकारी दी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आरकेवीवाई के तहत धान की रोपाई से पहले खेतों में हरी खाद ढैंचा या दलहनी फसलों की बिजाई करने वाले किसानों को 1000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन




उपायुक्त ने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को अनिवार्य रूप से मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 15 अप्रैल तक पंजीकरण कराना होगा। इस योजना में ढैंचा के साथ समर मूंग, उड़द, लोबिया, मोठ, अरहर, सोयाबीन और ग्वार जैसी फसलें शामिल हैं। किसान पोर्टल पर अपनी फसल की फोटो भी अपलोड करेंगे। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबूलाल ने बताया कि 16 अप्रैल से 15 मई के बीच विभागीय अधिकारी खेतों का भौतिक सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक खेतों में हरी खाद और दलहनी फसलों की बिजाई करें, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़े और खेती की लागत कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें