संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित बामनीखेड़ा फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हरिशंकर निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हरिशंकर और राजकुमार रोहतक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे फ्लाईओवर पर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरिशंकर की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजकुमार को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।