फरीदाबाद। तिगांव के विधायक राजेश नागर गोद लिए गांव कौराली पहुंचे। यहां उनका गांव की सरदारी ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने यहां पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल कार्य की शुरुआत करवाई। अब लोगाें को भरपूर पानी मिल सकेगा। विधायक ने कहा कि वह कौराली समेत संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में कोई समस्या नहीं रहने देंगे। यहां की हर समस्या उनकी अपनी समस्या है।
उन्होंने कहा कि कौराली गांव ने मेरे दोनों चुनाव में भरपूर साथ दिया है। गांव में अब तक करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। इसके अलावा भी कोई जरूरत होगी, तो उसके लिए बजट लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीति सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रहा हूं।
हम सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बिजली की समस्या के बारे में विधायक को बताया इस पर उन्होंने मौके पर ही बिजली के अधीक्षण अभियंता को फोन कर सभी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के लिए कहा। गांववालों ने स्मार्ट बसों के चक्करों को और बढ़ाने की मांग की। नागर ने रोडवेज जीएम को इस बारे में प्लान करने के लिए कहा। विधायक ने गांव कौराली के युवा द्वारा खेलो हरियाणा जीतने वाले युवाओं को बधाई दी। इस अवसर पर गांव के खेमी ठाकुर, ओमी बघेल, पूर्व सरपंच राजेश सोलंकी, पूर्व सरपंच प्रेम, जगबीर कसाना, सतीश मास्टर, राजबीर, रतन लोग मौजूद रहे।