फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सीईटी को लेकर उपायुक्त विक्रम सिंह ने शुक्रवार को शटल बस सेवा से जुड़े पांच प्रमुख पिकअप प्वाइंट्स का निरीक्षण किया और अधिकारियों को साफ-सफाई, यातायात और भीड़ नियंत्रण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एनआईटी दशहरा ग्राउंड व बल्लभगढ़ बस स्टैंड का विशेष तौर पर दौरा किया और पुख्ता इंतजामों की समीक्षा की।
विज्ञापन


प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था की है, जो पांच पिकअप प्वाइंट्स से 163 परीक्षा केंद्रों तक संचालित होंगी। इसके लिए पांच एचसीएस अधिकारियों को अलग-अलग रूट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें रूट 1 (नहरपार, सेक्टर 75) – नवीन कुमार, रूट 2 (एनआईटी दशहरा ग्राउंड) – त्रिलोक चंद, रूट 3 (सेक्टर 12 परेड ग्राउंड) – अमित कुमार, रूट 4 (सूरजकुंड, लेकवुड सिटी) – गौरव अंतिल, रूट 5 (बल्लभगढ़ बस स्टैंड) – मयंक भारद्वाज शामिल हैं
विज्ञापन


उपायुक्त विक्रम सिंह ने पिकअप प्वाइंट्स पर विशेष सफाई, अस्थायी दुकानों पर नियंत्रण और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें