फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उपायुक्त ने नायब तहसीलदार के खिलाफ दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बिना एनओसी के तहसील में रजिस्ट्री कराने के मामले में उपायुक्त विक्रम सिंह ने नायब तहसीलदार सहित सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
सेंट्रल थाने में दर्ज केस के मुताबिक एक प्रोपर्टी को बुढ़ैना गांव निवासी लख्मीचंद ने रहीमपुर पलवल निवासी अजय कुमार से खरीदा था। आठ जनवरी 2024 को प्रोपर्टी की रजिस्ट्री की गई थी। इसकी जांच की गई तो उसमें जमीन का रकबा बसेलवा का था, लेकिन इसमें प्रोपर्टी आईडी, प्रोपर्टी नंबर व मालिक का नाम मिटाया गया था। रिकॉर्ड की कॉपी के पेज नंबर दो पर भतौला लिखा हुआ है। रजिस्ट्री से पहले संबंधित विभाग की एनओसी नहीं थी। नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने बिना एनओसी के ही रजिस्ट्री कर दी। रजिस्ट्री के समय दिए गए दस्तावेज से भी छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सरकारी दस्तावेज में आपराधिक मंशा के साथ मिलीभगत करके छेड़छाड़ के आरोप में नायब तहसीलदार जय प्रकाश, कंप्यूटर ऑपरेटर ललित, दिनेश व हरेंद्र और क्रेता लख्मीचंदचंद और विक्रेता अजय कुमार के खिलाफ सेंट्रल थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस पूरे मामले में धोखाधड़ी व जालसाजी की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी भी मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें