फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जन्मदिन मनाकर लौट रहे पिता-पुत्री को थार ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मां और दूसरी बेटी वेंटिलेटर पर, सोमवार शाम स्कूटी पर घर लौट रहा था परिवार
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी को गाड़ी सहित पकड़ लिया
एक वर्ष की बेटी का पहला जन्मदिन मनाने गए थे सेक्टर 12 टाउन पार्क में
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 टाउन पार्क में बच्ची का जन्मदिन मनाकर स्कूटी पर घर लौट रहे परिवार को स्टंट कर रहे थार चालक ने रौंद दिया। पिता और एक साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साल की दूसरी बेटी और मां गंभीर घायल हो गईं। दोनों को सेक्टर-11 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस ने गाड़ी सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शी मृतक के बड़े भाई निर्मल कुमार ने बताया कि उनका भाई दयानंद किसान था। तिगांव स्थित गांव बहादुरपुर में वह खेती करता था। उनकी बेटियां एक साल की दिशा और दो वर्ष की भूमि है। सोमवार को दिशा का पहला जन्मदिन था। दयानंद अपनी पत्नी दिव्या, बड़ी बेटी भूमि और छोटी बेटी दिशा के साथ स्कूटी से शिव कॉलोनी बल्लभगढ़ से सेक्टर 12 टाउन पार्क गए थे। निर्मल भी अपनी बाइक से टाउन पार्क पहुंचे थे। जन्मदिन मनाकर जब सभी लोग घर लौटने लगे तो टाउन पार्क के बाहर एक थार गाड़ी चालक नशे की हालत में स्टंट करता दिखा। दयानंद अपनी स्कूटी स्टार्ट कर पत्नी और बच्चों को बिठाकर आगे बढ़ गए। इसी दौरान कार चालक तेजी से उनकी तरफ आया और जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने लोगों की सहायता से बच्चों सहित सभी को सेक्टर 11 पार्क अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दयानंद और दिशा को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बेटी भूमि और दिव्या अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। परिजनों का आरोप है कि रात ही पुलिस को थार गाड़ी का नंबर दे दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को गाड़ी सहित दबोच लिया गया है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
घटना की सूचना पाकर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा दयानंद के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। हालांकि चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण उन्होंने कोई आर्थिक सहायता या अन्य घोषणा नहीं की।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पकड़ा आरोपी
पुलिस ने मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके आधार पर आरोपी धर्मबीर (35) को काबू किया गया और वारदात में प्रयोग की गई थार गाड़ी भी बरामद कर ली गई। आरोपी फरीदपुर गांव का रहने वाला है और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने दोस्त जयप्रकाश निवासी भतोला की थार गाड़ी मांगकर लाया था, जिससे एक्सीडेंट हो गया। डर के कारण वह मौके से फरार हो गया था। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें