अस्पताल के दंत रोग विभाग में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के दंत रोग विभाग में तीन ही डॉक्टरों की तैनाती है। जबकि उपचार के लिए मरीजों की संख्या अधिक है। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को दांत की सर्जरी करने के लिए दो माह बाद का समय दे रहे है। इस कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन चार हजार से अधिक लोग उपचार के लिए आते है। अस्पताल के दंत रोग विभाग की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते है। अभी मौजूदा समय में अस्पताल के दंत रोग विभाग की ओपीडी में तीन ही डॉक्टर तैनात है। जो आने वाले मरीजों की संख्या के हिसाब से कम है। जहां डॉक्टर मरीजों को देखने के बाद जरूरी उपचार कर रहे है। लेकिन दांत सर्जरी की जरूरत होने पर दो माह बाद का समय दे रहे है। ऐसे में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान परेशानी बढ़ने पर कुछ मरीज निजी अस्पताल का रुख कर ले रहे है। अस्पताल में दांत दिखाने आई मोनिका ने बताया कि वह बेटी तमन्ना का दांत डॉक्टर को दिखाने आई थी। जहां डॉक्टर ने देखने के बाद दो माह बाद मार्च में दांत निकालने की डेट दी है।
अस्पताल के दंत रोग विभाग में तीन डॉक्टरों की तैनाती है। उपचार के लिए आने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण डॉक्टरों को लंबा समय देना पड़ रहा है। किसी मरीजों के दांत की सर्जरी डॉक्टर को जरूरी दिखती है, तो कम समय में कर दी जाती है।
- डॉ. एके पांडे, डीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल