फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर: बीते 24 घंटों में सर्वाधिक 12 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को डेंगू के 12 नए मामलों की पुष्टि की है। यह 24 घंटों में मिलने वाले अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। जिले में अब तक कुल 58 केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता कई गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन

दरअसल, डेंगू दिल्ली-गुरुग्राम सहित एनसीआर के कई इलाकों में कहर बरपा रहा है। फिलहाल मलेरिया के नए मामले सामने नहीं आए हैं। अब तक मलेरिया के सात केस की पुष्टि हुई है। शहर में लगातार हुई बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। लोगों को भी छतों, कूलर और खुली टंकी से पानी निकासी के लिए कहा गया है। ऐसे में डेंगू-मलेरिया के मच्छरों को पनपने के लिए लगातार अनुकूल माहौल मिल रहा है। ज्यादातर मामले भी ऐसे इलाकों से सामने आ रहे हैं जहां जलभराव की समस्या अधिक है। इसमें डबुआ, सेक्टर-23, 21डी, एसजीएम नगर और संजय कॉलोनी जैसे इलाके शामिल हैं। इन इलाकों से शनिवार को दस और रविवार को 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों को कोरोना और डेंगू के लिहाज से अति संवेदनशील शहरी क्षेत्र माना है। अब इन इलाकों में फॉगिंग व एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान को तेजी से चलाए जाने के निर्देश जिला प्रशासन से मिले हैं। इसके साथ ही घरों व आसपास के इलाकों में लार्वा मिलने पर लोगों को कारण बताओ नोटिस भी धड़ल्ले से जारी किए जा रहे हैं। बीते 30 दिनों में अब तक करीब 1500 लोगों को नोटिस थमाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी पर जोर दे रहा है। लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। स्थिति में सुधार न करने वाले लोगों पर जल्द ही जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. रामभगत, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें