फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नए क्लर्कों की भर्ती के बाद नगर निगम में आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में सोमवार को कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जुलूस निकाल कर निगमायुक्त आवास पर पहुंचे और आंदोलन के संबंध में नोटिस भी दिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस छंटनी पर रोक नहीं लगाई तो 23 सितंबर को राज्य स्तरीय हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में 4015 क्लर्कों की भर्ती की है। इसमें से 544 क्लर्क पालिका, परिषदों व नगर निगमों में भेजे गए है। ज्वाइनिंग के बाद पानीपत में 10, रोहतक में 36, घरौंडा में दो क्लर्कों को नौकरी से निकाल दिया गया है। उन्होंने शंका जाहिर करते हुए कहा कि नवनियुक्त क्लर्कों की ज्वाइनिंग के बाद ठेका प्रथा में लगे लगभग 600 क्लर्कों की छंटनी कर दी जाएगी। इस मौके पर सुनील चिंडालिया, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलबीर सिंह, नानक चंद खैरालिया, प्रकाश प्रचारी, दीपचंद हंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें