फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज के बाहर अतिक्रमण हटाने की मांग, छात्रों ने पीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
44 फीट सड़क पर जाम और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। छायंसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर छात्रों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज के मुख्य गेट के सामने 44 फीट चौड़ी सड़क पर जनरल स्टोर, पीजी और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने से सड़क संकरी हो गई है। इससे डॉक्टरों, कर्मचारियों, मरीजों, छात्रों और उनके परिजनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय यहां लंबा जाम लगने से एंबुलेंस सहित अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पत्र में छात्रों ने आरोप लगाया है कि कुछ निर्माण बिना आवश्यक स्वीकृति के किए गए हैं और उनके पास अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इन निर्माणों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रों ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे विशेषकर शाम के समय छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना रहती है। उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध किया है। निदेशक डॉ देवेंद्र अटल ने बताया कि उनके पास किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। दूसरी ओर उनके पास जल्द ही फायर विभाग की ओर से उनको फाइनल एनओसी मिलने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें