फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आगमन सोसाइटी में आरडब्ल्यूए को भंग कर प्रशासक नियुक्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों ने वित्तीय अनियमितता और मनमाने ढंग से निर्णय लेने के आरोप लगाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित आगमन सोसाइटी में बड़ी संख्या में निवासियों ने वर्तमान रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) पर वित्तीय अनियमितताओं, मनमाने निर्णय लेने और सोसाइटी के उपनियमों के उल्लंघन के आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरडब्ल्यूए को भंग कर प्रशासक नियुक्त करने की मांग की गई।

निवासी अंकित, हेमंत, दिलीप, प्रवीण, शिव, अशोक और मुकेश का आरोप है कि आरडब्ल्यूए के प्रमुख निर्णय कुछ पदाधिकारियों तक सीमित हैं और उनकी ओर से सीएसी चार्ज, डीजी सेट बिजली शुल्क और अन्य शुल्कों में मनमाने ढंग से बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


हिमांशु, सुरेश, कुंदन, अक्षय, राज, रवींद्र, संजू और गौरव का दावा है कि 20 नवंबर 2025 को जिला रजिस्ट्रार की ओर से सोसाइटी में किसी भी शुल्क को नहीं बढ़ाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद एक जुलाई 2026 से सीएसी शुल्क 1.11 रुपये से बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति वर्ग फीट और डीजी सेट बिजली शुल्क 18 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया।

निवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि सोसाइटी के उपनियमों के विपरीत नया बैंक खाता खोला गया और बैंक खातों का संचालन निर्धारित प्रक्रिया के बजाय केवल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा आय-व्यय का विवरण और लेखा-जोखा मांगने पर भी पारदर्शिता नहीं बरती गई।
विज्ञापन


कुछ पदाधिकारियों पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और लाइसेंसी हथियार दिखाकर भय का माहौल बनाने के भी आरोप लगाए गए हैं। निवासियों ने इन सभी आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें