फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वीरांगना झलकारी बाई द्वार बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। अखिल भारतीय कोली समाज की ओर से शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश से सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप ने की। इस दौरान कई मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान फरीदाबाद कोली समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन पत्र में हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में वीरांगना झलकारी बाई मुख्य द्वार बनाने का अनुरोध किया गया। संवाद
विज्ञापन

श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा
बल्लभगढ़। सेक्टर-28 स्थित श्री शिवशक्ति मंदिर के प्रांगण में शनिवार को श्री रामकथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश में महिलाओं ने जय घोष के नारे से सेक्टर-28 को राममय कर दिया। अयोध्या धाम के कथा व्यास धर्माचार्य राघवेंद्र महाराज के नेतृत्व में यह यात्रा संपन्न हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान शंखनाद और बैंड की धुन पर महिलाएं और बच्चे थिरकते रहे। पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा, जिससे भक्तिमय माहौल बन गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें