फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कॉलेजों में जल्द दूर होगी प्राध्यापकों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया हुई पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी कॉलेजों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी अब जल्द दूर होने की उम्मीद है। हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में आगामी तीन महीनों के भीतर प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा इसके लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रो. अजीत सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर आधारित कार्यशाला में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियुक्तियों के बाद कॉलेजों में शैक्षणिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर यह कार्यशाला उच्चतर शिक्षा निदेशालय राज्य उच्च शिक्षा परिषद और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एनईपी को प्रभावी रूप से लागू करने और इससे जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना रहा। तकनीकी सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ऑनलाइन एजुकेशन कोऑर्डिनेटर प्रो. मंजुला चौधरी ने राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क (शिक्षा को एकीकृत करने का ढांचा), एनआईआरएफ और आरपीएल प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्रीय अनुभव, प्रशिक्षण और कौशल विकास को भी क्रेडिट सिस्टम में शामिल किया गया है। कार्यशाला में फरीदाबाद, पलवल और झज्जर के कॉलेजों से करीब 120 प्राचार्य, एनईपी समन्वयक और विभागाध्यक्ष शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें