फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रक की टक्कर से दिल्ली के स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के सामने हुआ हादसा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के सामने सड़क हादसे में दिल्ली निवासी 22 वर्षीय सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां रजनी सूरी की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

दिल्ली के प्रहलादपुर निवासी सिद्धार्थ सूरी 26 जुलाई की शाम करीब चार बजे स्कूटी से काम के सिलसिले में फरीदाबाद आए थे। रात करीब 12 बजे उसके साथी साहिल ने परिजनों को फोन कर बताया कि सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के सामने दिल्ली की ओर जाने वाले मथुरा मार्ग पर सड़क हादसे में सिद्धार्थ घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो सिद्धार्थ गंभीर रूप से घायल मिला। राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे बादशाह खान नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में साहिल भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें