फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रॉली के पीछे जा घुसी बाइक, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़खल फ्लाईओवर के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर सीमेंट के कट्टों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे मोटरसाइकिल जा घुसी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हेलमेट पहने होने के कारण चालक की जान बच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। घायल मोटरसाइकिल चालक की पहचान करण के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। उसकी मोटरसाइकिल सीमेंट के कट्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर का तेल खत्म होने के कारण वह पीछे की ओर आने लगा, जिससे मोटरसाइकिल चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और मोटरसाइकिल ट्रॉली से टकराकर उसमें फंस गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक का कहना है कि वाहन खराब होने के कारण वह करीब 10 मिनट से सड़क पर खड़ा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें