संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फुटबॉल की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी के लिए प्रदेश की टीम में स्मार्ट सिटी के दो खिलाडी भी खेलेंगे। सूरज (स्ट्रापर) और दीपक (डिफेंडर) के रुप में खेलेंगे। उनका चयन मैच के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के अधार पर हुआ है। यह जानकारी जिला फुटबॉल संघ के प्रधान आनंद मेहता ने दी।
उन्होंने बताया कि पंजाब में 77वां राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता (संतोष ट्रॉफी) का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता 18 अक्तूबर तक चलेंगी। इनमें 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि दीपक और सूरज ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। दोनों खिलाड़ी नाहर सिंह फुटबॉल मैंदान में पिछले कई सालों से अभ्यास कर रहें है। दोनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय कई प्रतियोगिता को अपने दमखम दिखा चुके हैं।