फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में मलबा हटाने का कार्य जारी, धारा 163 के चलते इलाका रहा शांत

विज्ञापन
फरीदाबाद नेहरू कॉलोनी में मलबे से सामान निकालते कॉलोनीवासी । संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी में सोमवार को भी प्रशासन की ओर से मलबा हटाने का अभियान जारी रहा। करीब छह जेसीबी मशीनों की मदद से दिनभर कार्रवाई चलती रही जिससे क्षेत्र में जमा अधिकांश मलबा साफ कर दिया गया। अभियान के चलते आसपास का इलाका पहले की तुलना में काफी व्यवस्थित नजर आया।

प्रशासन द्वारा धारा 163 लागू किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा दिखाई दिया। प्रमुख रास्ते पूरी तरह खाली रहे और कहीं भी लोगों की भीड़ या जाम जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली। प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय लोग भी समूह बनाकर एकत्रित होते नजर नहीं आए, जिससे कानून व्यवस्था सामान्य बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इस बीच स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि नेहरू कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का अगला चरण भी शुरू हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। फिलहाल प्रशासन का पूरा फोकस मलबा हटाकर क्षेत्र को सामान्य स्थिति में लाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर है। स्थानीय लोग भी आगे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें