फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रास्ता रोककर युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र में लड़कियों के छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



वाकिफ हुसैन निवासी खोड़ ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च की रात वह बाइक से पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था। गांव के सरकारी स्कूल के पास कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि आरोपियों में अखलाख, दिलशाद, सुहेल, अंजुम, तनवीर, इकबाल, अरहान, वकील और अरमान शामिल थे। इन सभी ने मिलकर पहले गाली-गलौज की और फिर उस पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी विनोद का कहना है कि शिकायत के आधार पर नौ लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें