फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-नियंत्रित करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस, संचालक का दावा, पर्याप्त मात्रा में है घरेलू गैस सिलिंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। शहर में घरेलू गैस की कमी के अफवाह के चलते गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी हुई है। रविवार की सुबह गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस के आने के बाद ही स्थिति संभल सकी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर की अग्रसेन मार्केट में गैस एजेंसी पर सुबह छह बजे से ही घरेलू उपभोक्ताओं की भारी भीड़ सिलिंडर लेने के लिए उमड़ पड़ी। अचानक भारी भीड़ और अव्यवस्था के चलते एजेंसी संचालक को पुलिस तक का सहारा लेना पड़ा ताकि सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से सिलेंडर उपलब्ध हो सके। घरेलू गैस की कमी की ऐसी अफवाह फैली कि करीब एक हजार से अधिक उपभोक्ता एजेंसी पर जमा हो गए। सुबह नौ बजे तक करीब एक हजार से 1500 के बीच उपभोक्ता लाइनों में लग गए। एचपी गैस एजेंसी के संचालक सुमित जिंदल का कहना है कि फिलहाल उनके पास पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस का स्टाक है। इसके साथ ही डोर-टू-डोर निर्बाध रूप से घरेलू गैस की सप्लाई भी की जा रही है। लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें नियम अनुसार अपनी बुकिंग कराएं। अगले दिन सिलिंडर घर पहुंचा दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें