फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से बरामद हुआ प्रिंटिंग प्रेस संचालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। संदिग्ध परिस्थिति में लापता भीकम कॉलोनी निवासी प्रिंटिंग प्रेस संचालक संजीव कौशिक का शव शनिवार दिन में पुलिस ने गुरुग्राम नहर से बरामद किया है। कौशिक सोमवार को लापता हो गए थे और उनकी कार बीपीटीपी पुल के पास लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस को परिजनों ने एक नोट दिया था, जिसमें संजीव ने अपने एक कर्मचारी समेत तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मृतक संजीव कौशिक के बेटे स्पर्श कौशिक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता 24 अगस्त को घर से बिना बताए अपनी कार लेकर निकल गए थे। वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दी। 24 अगस्त शाम करीब चार बजे संजीव की कार सेक्टर-8 श्मशान घाट के पास गुरुग्राम नहर पर बने पुल पर लावारिस हालात में मिली। स्पर्श ने बताया कि उसके पिता एक पत्र घर पर छोड़ गए थे, जिसमें उन्होंने विनोद, पिंकी व स्वामी पर एक साल से 15 लाख रुपये ऐंठने व ब्लैकमेल करने की बात लिखी है।
पिता से और पैसा वसूलना चाहते थे आरोपी
स्पर्श का आरोप है कि तीनों लोग उनके पिता से और पैसा वसूलना चाहते थे। बताया कि उनकी प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले विनोद भारद्वाज से उसके पिता संजीव की 21 अगस्त को हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद पिंकी तिवारी व विनोद ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। सेक्टर-तीन चौकी पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि गुरुग्राम नहर में एक व्यक्ति का शव उतराया है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया, जहां परिजन ने उसकी पहचान संजीव कौशिक के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें