फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में डे केयर कैंसर सेंटर का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। कैंसर मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला नागरिक अस्पताल ने एक अहम कदम उठाया है। अस्पताल के द्वितीय तल पर डे केयर कैंसर सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. यादव ने सेंटर का उद्घाटन किया। हालांकि इससे पहले भी यहां कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए कीमोथेरेपी की सेवा शुरू की जा चुकी थी, लेकिन अब यह सेंटर आधिकारिक रूप से कार्यरत हो गया है।



डे केयर कैंसर सेंटर के शुरू होने से अब कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं भी एक ही स्थान पर मिलेंगी। सेंटर में मरीजों के लिए मुफ्त यात्रा पास बनवाने और पेंशन से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




इस अवसर पर जिला नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. विकास ने बताया कि डे केयर कैंसर सेंटर में फिलहाल कुल 10 बेड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार भविष्य में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही यहां प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में सुरक्षित तरीके से कीमोथेरेपी दी जा रही है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन





जिला स्तर पर डे केयर कैंसर सेंटर की शुरुआत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कैंसर मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही जिले में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। यह सेंटर कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। -डॉ. एके यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें