फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीएवी की अंडर-14 टीम ने एमडीएवी को 96 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर की क्रिकेट टीमों ने पंचकूला में दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंचकूला में सीबीएसई राज्य स्तरीय खेलों में रविवार को शहर की क्रिकेट टीमों का दबदबा देखने को मिला। सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल की अंडर-14 की टीम ने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं बल्लभगढ़ स्थित डीएवी स्कूल अंडर-17 की टीम ने दूसरे दौर में अपनी जगह बना ली।

अंडर-14 टीम ने क्वार्टर फाइनल में रोहतक के एमडीएवी स्कूल को 96 रन से हराया। 10 ओवर के मुकाबले में फरीदाबाद की टीम ने वंश तेवतिया के 98 रन की बदौलत 159 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में रोहतक के एमडीएवी स्कूल की टीम महज 63 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अंडर-17 में डीएवी बल्लभगढ़ की टीम ने कैथल जिले के स्कूल टीम को 92 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लभगढ़ की टीम ने गगन शर्मा की 103 रन की पारी की बदौलत 168 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी कैथल जिले की स्कूल टीम महज 76 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लभगढ़ की ओर से दक्ष कौशिक ने 4 विकेट झटके। अंडर-14 में वंश तेवतिया और अंडर-17 में गगन शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें