फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सिलिंडर में लगी आग, दो मकान जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी का मामला, गली छोटी होने की वजह से नहीं पहुंच पाई दमकल की गाड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। इंदिरा कॉलोनी में शुक्रवार रात एक घर में दूध गर्म करते समय अचानक से गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने की वजह से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, गली छोटी होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी अंदर नहीं आ पाई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पड़ोसियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।


इंदिरा कॉलोनी निवासी अखिलेश और मनीषा ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे सिलिंडर खत्म होने पर नया सिलिंडर लेकर आए थे। नए सिलिंडर को लगाने के बाद चूल्हे पर दूध गरम कर रहे थे। तभी गैस लीक होने की वजह से अचानक से सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने के बाद परिवार के सभी लोग जान बचाते हुए घर से बाहर आ गए। आग की वजह से रसोई में रखे फ्रिज का कंप्रेसर फट गया और जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद सभी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इसके चलते समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका और घर का सारा सामान जल गया। उन्होंने बताया कि उनके मकान में चार कमरे बने हुए है, जिसमें से दो कमरों में देवर अनिल और देवरानी रीतू रहते हैं। इस घटना में उनके कमरों का भी सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन








नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड की गाड़ी



इंदिरा कॉलोनी की गली नंबर नौ में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मकान तक नहीं पहुंच पाई, क्योंकि गली बहुत संकरी थी। इसके चलते करीब तीन घंटे तक पड़ोसियों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लोगों का कहना है कि अगर गाड़ी को गली के अंदर आने का रास्ता मिल जाता तो शायद घर के सामान को बचाया जा सकता था। इस घटना में किसी की जान माल को नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें