अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम फरीदाबाद की ओर से रविवार को फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विश्व साइकिल दिवस और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे सेक्टर-12 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से होगी।
नगर निगम ने शहर के नागरिकों, विद्यार्थियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए), गैर सरकारी संगठनों, युवा क्लबों, खेल प्रेमियों और साइक्लिंग के शौकीनों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित साइक्लिंग अपनाने के लिए प्रेरित करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।